Advertisements




डोमनपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार जख्मी

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर सर्विस लेन में सोमवार शाम करीब 6 बजे सड़क हादसे में बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी 45 वर्षीय बाइक सवार सुरेश कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए धनबाद भेजा।
जख्मी सुरेश सिंगदाहा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।




