दोहरी नीति अपनाने वाले मजदूरों के शुभचिंतक नहीं: राजीव रंजन सिंह

Advertisements

दोहरी नीति अपनाने वाले मजदूरों के शुभचिंतक नहीं: राजीव रंजन सिंह

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):

बीसीसीएल के एरिया वन गेस्ट हाउस में मंगलवार को आयोजित धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के 33वां द्विवार्षिक अधिवेशन में

संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि दोहरी नीति अपनाने वाले कभी मजदूर वर्ग के शुभचिंतक नही हो सकते हैं। बीएमएस को सरकार का सहयोगात्मक संगठन कहा जाता है, लेकिन सरकार के खिलाफ भी मजदूर हित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटते है। उन्होंने संघ की मजबूती और सदस्यता विस्तार पर जोर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा से हुई। इसके बाद झंडोत्तोलन, दीप प्रज्वलन, भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

नए पदाधिकारियों का चयन

अधिवेशन में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्यों का चयन दो वर्ष के लिए किया गया।

अध्यक्ष मुरारी तांती, कार्यकारी अध्यक्ष  सुशील कुमार सिंह,‌ उपाध्यक्ष मंतोष तिवारी, अरिंजय श्रीवास्तव, अयोध्या मिश्रा, एस.के. मिश्रा, मो. इस्माइल मल्लिक, शोभा पांडेय, महामंत्री  उमेश कुमार सिंह, संयुक्त महामंत्री भौमिक महतो, मंत्री संजीव कुमार सिंह, राजलाल यादव, लोकेश कुमार सिंह, संत कुमार चौहान, लालमोहन दास, जय श्रीवारा, संगठन मंत्री सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत नियोगी,

सह कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार पांडेय, कार्यालय मंत्री अनिल कुमार, कार्यसमिति सदस्यों में  ऊषा झा, गायत्री देवी, कृष्ण कन्हैया सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य माधव सिंह के अलावा क्षेत्रीय सचिवों को कार्यसमिति का पदेन सदस्य घोषित किया गया। यह घोषणा झारखंड प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सह महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने की।

अधिवेशन में के.के. सिंह, धर्मजीत चौधरी, माधव सिंह, ओम कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, गुड्डू सिंह सहित संघ के सभी क्षेत्रीय और शाखा कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती ने की। संचालन महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top