दो बाइकों के बीच टक्कर, एक जख्मी

Advertisements

दो बाइकों के बीच टक्कर, एक जख्मी

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना क्षेत्र के मैराकुल्ही में बुधवार शाम को दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी की पहचान डोमनपुर निवासी विकास महतो (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विकास महतो किसी काम से डोमनपुर से राजगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में विकास महतो गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक चालक को हल्की-फुल्की चोटें आईं और वह बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल विकास महतो को एंबुलेंस से एस.एन एन.एम.सी.एच. धनबाद भेज दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top