
दो बाइक की टक्कर में तीन जख्मी
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : हरिणा- चंद्रपुरा मुख्य सड़क पर बाघमारा थाना क्षेत्र के हरिणा स्थित महिंद्रा शोरूम के समीप मंगलवार को दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो ग ई। घटना में सोगोडीह निवासी सुख सागर महतो तथा पूजा कुमारी व रोहन कुमार जख्मी हो ग ए। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है।
फुसरो के हथिया पत्थर निवासी रोहन कुमार और पूजा कुमारी धनबाद से शादी समारोह में भाग लेकर पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे। उन्के साथ साथ दूल्हा दुल्हन की कार भी चल रही थी। वही सोगोडीह के सुख सागर महतो राशन लेने के लिए स्पेंडर बाइक से दुकान जा रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल के पास दोनों बाइक टकरा ग ई। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने दूल्हा के वाहन को घंटो रोककर रखा। वे जख्मी के इलाज के लिए खर्च की मांग कर रहे थे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।