डमी प्रपत्रों से सभी को किया प्रशिक्षित, मतपेटिका संचालन का डेमो के साथ कराया हैंड्स ऑन 

Advertisements

डमी प्रपत्रों से सभी को किया प्रशिक्षित, मतपेटिका संचालन का डेमो के साथ कराया हैंड्स ऑन

 

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रथम मतदान पदाधिकारियों/पीठासीन पदाधिकारी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किरण पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। सामान्य प्रेक्षक, (गिरिडीह नगर निगम), शब्बीर अहमद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

प्रथम सत्र में पीठासीन पदाधिकारी/प्रथम मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय सत्र में तृतीय, द्वितीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान डमी प्रपत्रों से सभी को प्रशिक्षित किया गया एवं मतपेटिका संचालन का डेमो के साथ हैंड्स ऑन भी कराया गया।

प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों का ऑनलाइन आकलन भी आयोजित किया गया। जिसमें आधार पर आगामी प्रशिक्षणों की रूप रेखा तैयार की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामान्य प्रेक्षक महोदय ने मतदान प्रक्रिया में संलग्न सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मतदान पदाधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मतपेटिका को खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया को विशेष रूप से स्पष्ट रूप से समझाने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के प्रारंभ एवं समापन के समय निर्धारित प्रक्रियाओं का पूर्ण रूप से पालन किया जाना अनिवार्य है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top