Advertisements




दिव्यांग बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):बस्ताकोला स्थित जीवन दिव्यांगजन विशेष विद्यालय सह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को अनाथ बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सुनीता कुमारी प्रथम, निकिता कुमारी द्वितीय तथा तृतीय स्थान हेमांगी ऐश्वर्या ने प्राप्त की। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वितरण किया गया। मौके पर विशेष शिक्षिका प्रियंका रानी , अमन अहमद एवं गणेश गौरव थे।
