
दिशोम गुरु का निधन एक युग का अंत है: विधायक राज सिन्हा
डीजे न्यूज, धनबाद:
धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। विधायक ने कहा कि यह एक युग का अंत है। दिशोम गुरु के निधन से हमारे साथ उनके चाहने वाले कई लोग शोकाकुल है। शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, झारखंड और विशेष कर आदिवासी समाज की सेवा में अर्पित कर दिया। उनकी संघर्षशीलता, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा की भावना हमें सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने संघर्षों से राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल किया। वे दो बार केंद्रीय कोयला मंत्री और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। 38 वर्षों तक झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष रहे। बाद में वह संस्थापक संरक्षक बने। वर्ष 1995 में अलग झारखंड राज्य का पहला पड़ाव जैक का अध्यक्ष शिबू सोरेन को ही बनाया गया था। यही वजह है कि उनकी छवि झारखंड ही नहीं पूरे देश में एक जन नेता के तौर पर स्थापित थी।