Advertisements

दिशोम गुरू शिबू सोरेन नहीं रहें, शोक में डूबा पूरा झारखंड
डीजे न्यूज, धनबाद : दिशोम गुरू झारखंड आंदोलन के महानायक पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार की सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दी है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि आदरणीय दिशोम गुरूजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं। इधर शिबू सोरेन के निधन से पूरा झारखंड शोक में डूब गया है।