दिशोम गुरू शिबू सोरेन की जीवनी से बच्चों को कराया गया अवगत 

Advertisements

दिशोम गुरू शिबू सोरेन की जीवनी से बच्चों को कराया गया अवगत

डीजे न्यूज, पलामू:

राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद पलामू के परिसर में आयोजित नियमित प्रार्थना, राष्ट्रगान, संविधान की प्रस्तावना, सफाई हेतु संकल्प, 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाये जानेवाले राष्ट्रीय गीत व झंडा गीत  के बाद विद्यालय की विद्वत शिक्षिका सुषमा पांडेय द्वारा जेसीईआरटी द्वारा प्रेषित न्यूज, क्विज के बाद दिशोम गुरु के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि तीन बार के मुख्यमंत्री और सम्प्रति राज्य सभा के सांसद थे। इनका जन्म 11जनवरी 1944 को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा गांव में हुआ है।

2005 में 10 दिनों के लिए, 2008 से 2009 तक फिर 2009-2010 तक मुख्यमंत्री रहे हैं।झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष थे। दुमका लोकसभा का 1980-1984, 1989-1998, 2002 से 2019 तक प्रतिनिधित्व भी किये हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन बार कोयला मंत्री भी रहें हैं।

राजनीति के आरंभ काल में महाजनों और अंग्रेजों के विरुद्ध लंबी लड़ाई लड़ी है और नाकों चने चबवा दिया।

व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि सत्य अहिंसा अमोघ शस्त्र है, इसे ही संबल बनाकर बड़ी जीत जीता जा सकता है। उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।

इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, जुबैर अंसारी, शिक्षिकाओं में सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी व कम्प्यूटर शिक्षक प्रमोद मेहता भी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top