डिप्टी मेयर चुनाव से पहले पार्षदों की सिंह मेंशन में बैठक

Advertisements

डिप्टी मेयर चुनाव से पहले पार्षदों की सिंह मेंशन में बैठक

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव से पूर्व राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार की शाम नगर निगम के 55 वार्ड पार्षदों में से करीब 45 पार्षद सिंह मेंशन आवास पहुंचे और नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पार्षदों ने मेयर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए एकजुट होकर शहर के विकास के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

पार्षदों ने कहा कि धनबाद शहर के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे और विकास के कारवां को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले सभी पार्षद आपसी सहमति से किसी एक उम्मीदवार पर निर्णय लेने की दिशा में प्रयासरत हैं, ताकि नगर निगम में समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति दी जा सके।

वहीं मेयर संजीव सिंह ने पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सभी की भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद जिस उम्मीदवार को डिप्टी मेयर के रूप में चुनेंगे, उन्हें उनका पूरा समर्थन और विश्वास प्राप्त होगा।

मेयर ने कहा कि नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधि मिलकर शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने पार्षदों से आह्वान किया कि राजनीति से ऊपर उठकर धनबाद के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें, ताकि शहर को नई दिशा और गति मिल सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top