
डिगवाडीह न्यू कॉलोनी में टाटा डीएवी जामाडोबा के शिक्षक के बंद आवास का ताला तोड़ लाखों की चोरी
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद) :
टाटा स्टील झरिया डिवीजन के डिगवाडीह न्यू कालोनी में बुधवार की रात चोरों ने टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा के शिक्षक निहाल शर्मा के बंद आवास का ताला तोड़कर लगभग लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी अपने पैतृक गांव गये हुए हैं। उनके आने के बाद ही संपत्ति का आकलन हो सकेगा। पड़ोसियों ने जोड़ापोखर थाना को चोरी की सूचना दे दिया है। वही घटना से 48 घंटे पूर्व निजी सुरक्षा एजेंसी एस आइ एस के जवान सुरजीत सिंह के घर के लोगों को बेहोश कर 3 लाख की संपत्ति की चोरी हुई थी। जबकि संजय हाजरा एवं कन्हैया सिंह के घर का भी ताला तोड़ा था, लेकिन घर पर कुछ नहीं मिला था।
कालोनीवासियों का कहना है की न्यू कालोनी में 400 क्वाटर है जबकि मात्र 100 क्वाटर में ही टाटा कर्मी रहते है। अधिकतर क्वाटर या तो खाली है या फिर गैर टाटा कर्मियों ने कब्जा जमा रखा है। कालोनीवासियों का कहना है कि कंपनी सभी क्वार्टर को तोड़कर अपने मजदूरों को एक ही जगह पर शिफ्ट करें।
अधिवक्ता आदित्य मिश्रा ने बताया है कि कई खाली क्वार्टर में अबैध कार्य भी किया जाता हैं।
जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया है कि टाटा कंपनी से बातकर समस्या का निदान किया जायेगा।