डिगवाडीह में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान का जोरदार स्वागत, स्थानीय मुद्दों पर की चर्चा

Advertisements

डिगवाडीह में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान का जोरदार स्वागत, स्थानीय मुद्दों पर की चर्चा
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : झारखंड सरकार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान का मंगलवार को डिगवाडीह बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
आयोग अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान दिलशाद अंसारी हत्याकांड के संबंध में झरिया के होरालडीह जाने के क्रम में डिगवाडीह पहुंचे। स्वागत के बाद वे मदन राम के आवासीय कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जलपान ग्रहण करने के साथ क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में झामुमो के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मौके पर मदन राम, आजाद मुखिया, फरीद मल्लिक, जाहिद शेख, सचिव शमशाद खान और युवा मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता शहबाज सिद्दीकी, जितेंद्र पासवान, प्रमोद महतो, अजय पासवान, बोलाई सिंह, इम्तियाज अंसारी, बादशाह खान, शहाबुद्दीन शेख, साजिद अंसारी, राजा हसन, शाहिद करीम, साकिब अंसारी, जाजिब अंसारी, सनवर परवेज, इरशाद आलम, शमीम अंसारी, सद्दाम, इकबाल, अकबर, गुड्डू उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top