डिग्री कॉलेज टुंडी ने नंढ़ा नाथ महादेव घाट पर चलाया सफाई अभियान

Advertisements

डिग्री कॉलेज टुंडी ने नंढ़ा नाथ महादेव घाट पर चलाया सफाई अभियान

 

बराकर नदी घाट को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : डिग्री कॉलेज टुंडी के एनएसएस यूनिट-1 द्वारा शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार की अध्यक्षता में बराकर नदी स्थित बाबा नंढ़ा नाथ महादेव घाट पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी घाट को प्लास्टिक मुक्त करना तथा घाट से लेकर बाबा नंदा नाथ मंदिर तक स्वच्छता बनाए रखना था। इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा एनएसएस यूनिट-1 के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर घाट के आसपास जमा कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक को हटाया और पूरे परिसर की सफाई की। साथ ही घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नदी और घाट को साफ रखने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता अभियानों को नियमित रूप से चलाने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top