धरना को सफल बनाने की बनी रणनीति

Advertisements

धरना को सफल बनाने की बनी रणनीति

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में सोमवार को भाजपाइयों की बैठक हुई। राज्य सरकार द्वारा नगर निगम चुनाव को लेकर की जा रही तानाशाही और मनमानी के विरोध में आयोजित बैठक में विधायक रागिनी सिंह ने मंगलवार को  धनबाद नगर निगम कार्यालय के पास होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक  ने कहा कि नगर निगम का चुनाव दलगत आधार पर, ई.वी.एम. के माध्यम से और पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से कराया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज़ उठाती रहेगी और अपने बैनर तले इस जनविरोधी रवैये के खिलाफ मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी।
मौके पर विष्णु त्रिपाठी, श्रीराम यादव, राज किशोर जैना, उमेश यादव, सत्यदेव सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य,  अवधेश साव, वीरेंद्र वर्मा, सुनील पासवान, संतोष रवानी, दिलीप भारती, अभिषेक पांडे, राजाराम पासवान, संतोष शर्मा, शिव अग्रवाल, अमित साहू ,दिलीप आडवाणी, अजय वर्मा ,भोला सेन मोदक, अमित चौहान, अशोक वर्णवाल, सुषमा गुप्ता,
शिवांश समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top