धर्म-आध्यात्म की खबरें:-

Advertisements

धर्म-आध्यात्म की खबरें:-

प्रेम और श्रद्धा के सामने कोई बाधा नहीं‌ टिकती: कथावाचक मालविका

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):  सच्चे प्रेम और श्रद्धा के सामने कोई भी बाधा टिक नहीं सकती। बाहरी रूप नहीं बल्कि आंतरिक गुण, त्याग, और सच्ची भावना ही जीवन का वास्तविक आधार है। उक्त बातें अयोध्या की कथावाचक मालविका वैष्णव ने कहीं। बलियापुर के कुम्हार टोला में चल रहे रामचरित मानस कथा के तीसरे दिन सोमवार को प्रवचन के दौरान कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का यह पावन मिलन संसार को यह शिक्षा देता है कि प्रेम, विश्वास और समर्पण से ही वैवाहिक जीवन सफल एवं सुखमय बनता है। सच्ची भक्ति और तपस्या से असंभव भी संभव हो जाता है।
वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और समर्पण आवश्यक है।
———————————————–

बलियापुर इलाके में चड़क पूजा की धूम

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर व आसपास गांवों में श्रद्धा व विश्वास के साथ चड़क पूजा मनाया जा रहा है। सिंदूरपुर, बाघमारा, शिवपुर, घड़बड़, छाताबाद, समलापुर, रघुनाथपुर, कुसमाटांड़, अलडीहा, डांगी, धोखरा
आदि गांव के शिव मंदिर परिसर में सोमवार रात गाजन मेला का आयोजन किया गया। निर्जला उपवास में रहकर शिव भक्तों ने नजदीकी तालाब में स्नान कर दंडवत मुद्रा में शिव मंदिर पहुंचे। परंपरागत विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना कर आराधना की। शिव भक्त और आमजनों ने छऊ नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top