धोखरा में बनेगा प्रखंड स्तरीय मल्टी स्पोर्ट्स कंपलेक्स, जिला खेल पदाधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षण 

Advertisements

धोखरा में बनेगा प्रखंड स्तरीय मल्टी स्पोर्ट्स कंपलेक्स, जिला खेल पदाधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षण

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:

धनबाद के अपर समाहर्ता के निर्देश पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा बुधवार को बलियापुर प्रखंड के धोखरा पहुंचे। धोखरा मौजा में खेल स्टेडियम का निर्माण होना है। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि विधायक चंद्रदेव महतो के पहल पर खेल स्टेडियम हेतु भूमि का निरीक्षण करने आए हैं। करीब 11 एकड़ भूमि पर सरकार की ओर से प्रखंड स्तरीय मल्टी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण होना है। निरीक्षण रिपोर्ट जिला अपर समाहर्ता को सौंपेंगे। प्रखंड स्तरीय मल्टी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण होने से बलियापुर जैसे ग्रामीण इलाके में खेल के प्रति खिलाड़ियों का रुझान बढ़ेगा। मौके पर रोहित कुमार महतो, रंजीत महतो, आमोद बाउरी, महेंद्र निषाद आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top