Advertisements


























































धोखाधड़ी मामले के आरोपी गिरफ्तार

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): धोखाधड़ी मामले के आरोपी बोकारो निवासी संजीत कुमार तिवारी को बलियापुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि जून 2025 में झरिया निवासी आशीष सिंह ने कर्माटांड़ स्थित लैंडमार्क समिति की जमीन खरीदारी को लेकर संजीत कुमार तिवारी के विरुद्ध साढ़े 13 लाख धोखाधड़ी किए जाने की प्राथमिकी बलियापुर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस तब से आरोपी संजीत की तलाश कर रही थी। बुधवार की रात थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बोकारो के गांधीनगर ओपी अंतर्गत दुर्गा मंडप के समीप क्वार्टर संख्या 213 में छापामारी कर संजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बलियापुर थाना एवं सरायडेला थाना में कई मामले दर्ज है।



