



धनवार में सीएनटी जमीन पर फर्जी कागजात बनाकर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप
उपायुक्त गिरिडीह को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग
जमीन बेचने में तीन बार चौहद्दी भी बदल दिया गया
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
धनवार प्रखंड अंतर्गत घोडथम्भा ओपी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरडीहा के मौजा धमला सरकवाटांड में सीएनटी जमीन पर कुछ दबंग लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। रामदेव प्रसाद पिता स्व लोकन हजाम ने शुक्रवार को उपायुक्त गिरिडीह को आवेदन देकर इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रामदेव प्रसाद ने बताया कि मौजा धमला सरकवाटांड में खाता नम्बर 05, प्लाट नम्बर 386 रकवा 10 डीसमील दिनांक 13 जुलाई 1989 से हासिल है। मोटेशन और माल गुजारी रसीद भी आज तक कट रहा है।

लेकिन मोहम्मद हारून रशीद पिता मो इसराइल, मो असलम पिता स्व मो युनूस, अलताफ अंसारी पिता मंजूर अंसारी सभी साकिनान गलवांती थाना धनवार जिला गिरिडीह और मो गन्नी पिता मो इसाक साकिन माधोपुर थाना धनवार जिला गिरिडीह तथा मो समसुद्यीन पिता स्व हनीफ मियां ग्राम बसगी पोस्ट तारानाखो थाना धनवार जिला गिरिडीह के निवासी द्वारा फर्जी कागजात बनाकर अवैध रूप से हमारी सीएनटी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। और एक जमीन अभी तक चार बार बेच चुके हैं और जमीन बेचने में चौहद्दी भी बदल दिया गया। रामदेव प्रसाद वगैरह ने शुक्रवार को उपायुक्त से मिलकर आवेदन दिया और दोषी लोगों पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



