

धनसार गोलीकांड: भीड़ ने की तीन लोगों की पिटाई,
कुणाल सिंह व उदय सिंह जख्मी,
पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज,
14 जिंदा कारतूस, एक खोखा व दो वाहन जब्त
डीजे न्यूज, धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित एफसीआई रेलवे यार्ड लोडिंग पॉइंट पर गुरुवार को गोलीबारी कर रहे तीन लोग भीड़ के हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से कुणाल सिंह व उदय सिंह जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से सभी को निकाला। पुलिस अभिरक्षा में जख्मी कुणाल व उदय का इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। गोली चलाने वाले लोगों को पकड़ लिया गया है। एक मजदूर को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पिस्तौल, दो मैगजीन और गोलियां भी बरामद की गई है। जिस स्कॉर्पियो में वे आए थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल से 14 जिंदा कारतूस, एक खोखा और दो वाहन जब्त किया है।
