
धनबाद विधायक राज बने सचेतक, भाजपाइयों में खुशी का माहौल, विधायक राज सिन्हा ने कहा यह उत्तरदायित्व का प्रतीक है
डीजे न्यूज, धनबाद:
विधायक राज सिन्हा को विधानसभा में भाजपा विधायक दल का सचेतक नियुक्त किया गया है। उनके सचेतक बनने पर धनबाद सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। सचेतक बनने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता और आमजनों की भारी भीड़ जगजीवन नगर स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय पर उमड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। साथ ही विधायक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद के नारे लगाए।
विधायक राज ने कहा कि यह दायित्व न सिर्फ सम्मान का विषय है बल्कि उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है। विधायक ने पार्टी की विचारधारा, अनुशासन एवं संगठनात्मक मूल्यों के प्रति निष्ठाबान रहकर कार्य करते रहने की संकल्प लेते हुए हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष सहित सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है।
मौके पर महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, रीता यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामजीत भुइयां, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन आदि थे।