धनबाद शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्वच्छ करने को चला अभियान,  महापुरुषों की प्रतिमाएं गौरवशाली विरासत का प्रतीक: विधायक राज 

Advertisements

धनबाद शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्वच्छ करने को चला अभियान,

महापुरुषों की प्रतिमाएं गौरवशाली विरासत का प्रतीक: विधायक राज

डीजे न्यूज, धनबाद:

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के अंतर्गत बरटांड मंडल के विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई का विशेष अभियान सोमवार को चलाया गया। यह अभियान शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित किया गया था। अभियान का उद्देश्य महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाए रखना है।

अभियान के दौरान सिटी सेंटर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा,  धनबाद स्टेशन चौक स्थित बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा, बेकारबाँध स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा एवं सिटी सेंटर चौक स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को विधायक राज सिन्हा ने स्वयं पानी से धोकर साफ सफाई की। साथ ही  प्रतिमा स्थल की भी सफाई की ग ई। पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों ने प्रतिमाओं के धूल, गंदगी को साफ किया। इसके अलावा प्रतिमाओं के आसपास के क्षेत्र को भी साफ किया गया।

इस अवसर पर झारखंड के सचेतक सह विधायक राज सिन्हा ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं हमारी गौरवशाली विरासत का प्रतीक हैं। इन प्रतिमाओं को साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें और महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करें।

यह सफाई अभियान धनबाद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान से न केवल महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त हुआ है, बल्कि शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

कार्यक्रम मे निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक पाल, सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, किशोर मंडल, महामंत्री मनोज रिंकू, रितेश बहादुर सिंह, हुल्लास दास, मनोज सिंह, अमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top