धनबाद सांसद व बाघमारा विधायक ने शुभम को किया सम्मानित

Advertisements

धनबाद सांसद व बाघमारा विधायक ने शुभम को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): यूपीएससी की परीक्षा में परचम लहराने वाले डुमरा निवासी शुभम कुमार महतो को सम्मानित किया गया। धनबाद सांसद ढुलु महतो तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो गुरुवार को शुभम के आवास पहुंचे। उन्होंने शुभम को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी सफलता पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
142 वां रैंक प्राप्त करने वाले शुभम बीसीसीएल कर्मी हीरालाल महतो के पुत्र हैं। शुभम की यह लगातार तीसरी सफलता है और उन्होंने यह मुकाम अपने कड़े संघर्ष और निरंतर मेहनत से हासिल किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top