
धनबाद रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान का शुभारंभ
डीजे न्यूज, धनबाद:
05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसके तहत धनबाद रेल मंडल में गुरुवार को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त थीम पर आधारित विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की शुरुआत की गयी। यह अभियान 05 जून तक चलेगा। पहले दिन भारत स्काउट्स एंड गाइड्स डेन से हिल कॉलोनी होते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन पोर्टिको तक प्रभात फेरी निकाली ग ई। डीआर एम कमल किशोर सिन्हा ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पोर्टिको में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शहर और पर्यावरण तथा अपने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। अन्य लोगों को भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जब भी बाज़ार जाए तो साथ में कपड़े या जूट का थैला लेकर जाए एवं शहर को स्वच्छ रखने में पूरा योगदान दे।
लोगों में जागरूकता हेतु धनबाद रेलवे स्टेशन पोर्टिको में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। लोगों में जागरूकता हेतु मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेल एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा शपथ भी ली ग ई।