Advertisements



धनबाद पुलिस ने भगोड़े प्रिंस खान के 12 ठिकानों पर की छापेमारी 

2.5 लाख नगद, जमीन के खरीद बिक्री के 40 डीड समेत पांच हिरासत में
डीजे न्यूज, धनबाद :
धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान और उसके गुर्गे सेफी मेजर के संगठित अपराधिक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वासेपुर भुली के मिल्लत कॉलोनी, करीमगंज, माहरुफगंज, पाण्डरपाला, अमन सोसाईटी स्थित 12 सदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने जमीन के खरीद बिक्री से संबंधित कुल 40 डीड/एग्रीमेन्ट पेपर, 2.5 लाख रुपया नगद और 10 मोबाईल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस ने इस अभियान के दौरान 5 व्यक्तियों को पुछताछ के लिए थाना लाया है। थाना लाए गए व्यक्तियों से पुछताछ एवं बरामद एग्रीमेन्ट पेपर के जाँचोपरान्त अग्रीम विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।




