



धनबाद पार्षद चुनाव : विधायक मथुरा की भभु कल्पना महतो चुनाव जीतीं

पूर्व पार्षद दिवंगत प्यारेलाल महतो की पत्नी हैं कल्पना
डीजे न्यूज, धनबाद : नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक में जोर शोर से जारी है। अब तक की जानकारी के अनुसार पार्षद पद पर वार्ड छह से कल्पना महतो ने जीत दर्ज की हैं। कल्पना, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के दिवंगत भाई पूर्व पार्षद प्यारेलाल महतो की पत्नी हैं।
वार्ड 1 से मधुमाला, वार्ड 21 से उर्मिला मण्डल, वार्ड 26 से पप्पू सिंह , वार्ड 36 से सुमन अग्रवाल, वार्ड 51 से डॉ बीरेंद्र कुमार चुनाव जीत गए हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गी।

धनबाद नगर निगम के महापौर व 55 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती के लिए 11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल पर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती 4 काउंटिंग हॉल में 24 टेबल पर हो रही है।




