धनबाद में बिजली आपूर्ति बद से बदतर: ब्रजेंद्र सिंह सीएम से की व्यवस्था में सुधार करने की मांग

Advertisements

धनबाद में बिजली आपूर्ति बद से बदतर: ब्रजेंद्र सिंह

सीएम से की व्यवस्था में सुधार करने की मांग

डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह धनबाद जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि धनबाद में कुछ दिनों से बिजली व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। धनबाद एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है जहां कोयला, सीमेंट के साथ-साथ कई वैसे उद्योग है जो केवल बिजली  पर ही निर्भर है और उसी से चलता है और  उत्पादन भी होता है । पिछले 15 दिनों से धनबाद में बिजली की समस्या बहुत ही खराब हो गई है। औद्योगिक क्षेत्र में 8 घंटे 9 घंटे तक बिजली लगातार कटी रहती है।
उन्होंने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग  मुख्यमंत्री से करते हुए कहा कि शनिवार को  लगभग 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।   रविवार को भी सुबह 6 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक बिजली नहीं आई । इससे धनबाद की छवि धूमिल हो रही है और लोग ऐसी हालत में  नए उद्योग लगाने पर बार-बार विचार करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top