धनबाद में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Advertisements

धनबाद में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

डीजे न्यूज, धनबाद:

भाजपा धनबाद महानगर के सदर मंडल एवं बरटाड़ मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा जिला परिषद मैदान से आरंभ होकर गांधी चौक, सिटी सेंटर पर संपन्न हुई।

इस दौरान भारत माता की जय, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के गगनभेदी नारों से शहर गूंजता रहा। तिरंगे की शान और सम्मान देखते ही बनता था।

कार्यक्रम में धनबाद के विधायक राज सिन्हा, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश समिति के सदस्य चंद्रशेखर सिंह, संजीव अग्रवाल एवं रमेश राही उपस्थित रहे।

संचालन जिला महामंत्री सह जिला कार्यक्रम प्रभारी मानस प्रसून ने किया।

नेताओं के बोल‌

विधायक  राज ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। एकजुटता भारत को विश्व में सबसे ऊँचा स्थान दिलाएगी। हमारा हर कदम देश की एकता और अखंडता को मजबूत करेगा। यह यात्रा युवाओं में नई ऊर्जा और जोश भरने का काम करेगी।

जिलाध्यक्ष श्रवण ने कहा कि धनबाद की धरती हमेशा राष्ट्रभक्ति की मिसाल रही है।‌ तिरंगे की यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

चंद्रशेखर ने कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि एक संकल्प है। हम सब तिरंगे की रक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

मानस प्रसून ने कहा कि आज धनबाद ने तिरंगे को सबसे ऊँचा सम्मान दिया। सबने मिलकर एक इतिहास रचा।

अध्यक्षता सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता ने की। धन्यवाद ज्ञापन बरटाड़ मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल ने किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र हांसदा, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, अभिमन्यु कुमार, रूपेश सिन्हा, नित्यानंद मंडल, किशोर मंडल, संजय कुशवाहा, अरुण राय, निर्मल प्रधान, संतोष सिंह, राजू मालाकार, सोनी सिंह, रौशनी पांडेय, पुष्पा राय, शोभा पांडेय, अमित सिंह, हुल्लास दास, डी के सिंह, जगबंधु मंडल, रिंकू सिन्हा, मौसम सिंह, अरुण सिंह, रितेश बहादुर सिंह, प्रमोद अग्रवाल, अखिलेश झा, श्यामल राय, सत्येंद्र मिश्रा, भीम दे आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top