Advertisements

धनबाद कोयलांचल में याद किए ग ए शहीद निर्मल महतो
डीजे न्यूज, धनबाद:
धनबाद कोयलांचल में बुधवार को जगह-जगह शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई ग ई। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो समेत अन्य लोगों ने शहीद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा उठाए ग ए कदमों को याद किया। शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज धनबाद, टाटा सिजुआ छह नंबर, शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ, जामाडोबा सहित अन्य जगहों पर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
टुंडी विधायक ने झारखंड आंदोलन में शहीद निर्मल की महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के कारण ही हमें अलग झारखंड राज्य मिला है।
मौक पर मदन महतो, जग्गु महतो, ईश्वर मरांडी, बसंत महतो, आनंद महतो, सुमित महतो, मंटू चौहान, सूरज चौहान, बंटी सिंह आदि थे।