धनबाद कोर्ट परिसर में मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम का जनसंपर्क अभियान, अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन

Advertisements

धनबाद कोर्ट परिसर में मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम का जनसंपर्क अभियान, अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन

डीजे न्युज, धनबाद: धनबाद नगर निगम के कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम ने गुरुवार को धनबाद कोर्ट परिसर में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं से मिलकर  शमशेर आलम ने नगर निगम चुनाव में समर्थन की अपील की तथा नगर प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और विधिसम्मत बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों का मार्गदर्शन नगर प्रशासन को अधिक उत्तरदायी बनाने में सहायक होगा।
इस दौरान अधिवक्ता मनोज यादव, मिस्टर खान, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति, प्रदेश कांग्रेस सचिव रवि रंजन, प्रदेश कांग्रेस ओ.बी.सी. सचिव राजु नोनिया, मंत्री बीरेन्द्र गुप्ता, धनबाद जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश राय, गोरा नोनिया, पप्पू चौधरी, दिलीप नोनिया, पप्पू अंसारी, इम्तियाज आलम सहित अनेक अधिवक्ताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान में सहभागिता की।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष  ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर निगम में एक संवेदनशील और जनहितैषी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो कानून और पारदर्शिता के साथ कार्य करे। उन्होंने अधिवक्ता समाज से अपील की कि वे शहर के विकास और सुशासन के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम का समर्थन करें।
शमशेर आलम ने कहा कि वे नगर निगम को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नगर के उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान करें।
जनसंपर्क अभियान के दौरान अधिवक्ताओं एवं उपस्थित जनों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और नगर में विकास, स्वच्छता, विधिसम्मत प्रशासन एवं जनकल्याण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top