Advertisements




धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक बने मनीष, पदभार संभाला
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल का स्थानांतरण वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर हुआ है। उनके स्थान पर मनीष सौरभ को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक नियुक्त किया गया है। गुरुवार को मनीष ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व में मनीष सौरभ पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से सिविल ब्रांच में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है तथा भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं। मनीष सौरभ धनबाद मंडल में डीटीएम/बरकाकाना, डीओएम धनबाद एवं वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी भी रह चुके हैं।


