Advertisements

धनबाद के रघुवर नगर में मची होली की धूम
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के रघुवर नगर वार्ड नंबर 23 में होली मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। राम जानकी को अबीर व पकवान चढ़ा कर समारोह की शुरूआत की गई।
होली की पारंपरिक गीत-संगीत के साथ लोगों ने होली का खूब आनंद लिया। समारोह में महिलाओं की काफी भागीदारी रही। महिलाओं ने भी होली का जमकर आनंद उठाया।
होली मिलन समारोह के मौके पर शेलेंद्र राय, जेपी वर्मा, अवधेश सिंह, अवधेश सिन्हा, रंजीत सिंह, विनय सिंह, विनय राय, गौतम अचार्या, आशीष अंबष्ठ, अरविंद मिश्रा, बीआर सिंह, डी पाठक, आर पासवान, चंदन सिंह, विनोद सिंह, शैलेस सिंह, पूजा सिंह, जयंती वैध्या, सरिता सिन्हा, सोनी सिंह, रंजू कुमारी आदि मौजूद थीं।