धनबाद जिले में पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों के पद में बदलाव

Advertisements

धनबाद जिले में पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों के पद में बदलाव

डीजे न्यूज, धनबाद: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस निरीक्षक (पु.नि.) और पुलिस अवर निरीक्षकों (पु.अ.नि.) के कार्यस्थलों में बड़ा फेरबदल किया गया है। धनबाद पुलिस प्रशासन ने सात पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नए पदों पर तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया है।

तबादला सूची इस प्रकार है:

1. अनिल कुमार शर्मा – पुलिस निरीक्षक, कतरास अंचल से थाना प्रभारी, निरसा थाना बनाए गए।

2. पिकू प्रसाद – सरायढेला थाना से थाना प्रभारी, लोयाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

3. पवन कुमार – बैंकमोड़ थाना से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी, जोगता थाना बनाए गए।

4. राजेश कुमार लोहरा – पूर्वी टुंडी थाना से प्रभारी, कुमारधुबी ओ.पी. नियुक्त किए गए।

5. मंगल प्रसाद कुजूर – पुलिस केंद्र, धनबाद से स्थानांतरित होकर प्रभारी, खरखरी ओ.पी. बनाए गए।

6. मनीता कुमारी – झरिया थाना से प्रभारी, मुनीडीह ओ.पी. की जिम्मेदारी दी गई।

7. राहुल कुमार सिंह – लोयाबाद थाना से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी, सुदामडीह थाना बनाए गए।

तत्काल योगदान का आदेश

पुलिस प्रशासन ने सभी तबादला प्राप्त अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थलों पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही, अनुपालन प्रतिवेदन भेजने का भी आदेश दिया गया है।

धनबाद पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा और जनता को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध होगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top