



धकोकसं ने मनाया स्वदेशी दिवस

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय कार्यालय ब्लॉक चार में शुक्रवार को स्वदेशी दिवस का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग और प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डालता है। इसके कारण कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और साँस से जुड़ी बीमारियाँ भी तेजी से फैल रही हैं। बैठक की अध्यक्षता फूलचंद दसौंधी ने की जबकि संचालन संगठन मंत्री सह क्षेत्रीय सचिव सुशील कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में गजेन्द्र कुमार, घनश्याम यादव, राखाल रजवार, चंद्रशेखर महतो, दिलीप सिंह, सुरेश यादव, शैलेश तिवारी, प्रदयुमन नोनिया, पवन लोध, बड़ा बाबू तिवारी, संजय कुमार, राम बचन पासवान सहित सभी शाखाओं के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
