
धैर्य व संयम का परिचय देते हुए मेहनत करें विद्यार्थी: विधायक मथुरा महतो
जेईई मेंस में सफल विद्यार्थी हुए सम्मानित
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद) : शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शनिवार को अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। टुंडी विधायक सह मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो को झारखंड अधिविद्य परिषद रांची के सदस्य व बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में सीनेट मेंबर बनाए जाने पर कॉलेज परिवार की ओर से उन्हें शाॅल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जेईई मेंस की परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी ऋषिकेश पासवान, विशाल कुमार महतो व ओम कुमार तथा एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाली कॉलेज की पूर्ववर्ती छात्रा शिवांगी महतो सहित उनके अभिभावकों को भी सम्मानित करते हुए उनकी हौसला आफजाई की ग ई।
विधायक मथुरा ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती है। छात्र-छात्राओं को धैर्य एवं संयम का परिचय देते हुए मेहनत करनी चाहिए। इस महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शुरू से ही बेहतर रहा है और आगे भी रहेगा हमें ऐसा पूर्ण विश्वास है।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत, लगन के दम पर पूरे देश भर में अपनी सफलता की कहानी लिख रहे हैं।
ये थे मौजूद
विनोद बिहारी महतो महिला इंटर कॉलेज मदैयडीह के प्राचार्य उत्तम कुमार महतो, विनोद बिहारी महतो इंटर कॉलेज टुंडी के प्राचार्य कार्तिक कुमार महतो, पीएम कॉलेज गोमो के प्राचार्य कांतिरथ महतो, फागू महतो इंटर कॉलेज कपुरिया के प्राचार्य अनूप चक्रवर्ती, शहीद शक्तिनाथ महतो उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंद महतो, मनोज कुमार महतो,नीलकंठ नारायण महतो, बसंत महतो, प्रो मोक्तिउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद, प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो राजकुमारी, प्रो चमन महतो, इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, मोहित कुमार महतो , जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी, लाजवंती देवी, अनीता देवी, फुल कुमारी, देवीशंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो आदि थेl