ढाई करोड़ के फर्जीवाड़ा में एक गिरफ्तार

Advertisements

ढाई करोड़ के फर्जीवाड़ा में एक गिरफ्तार

डीजे न्यूज, धनबाद: ऑफ बडौदा में फर्जी कंपनियों के नाम पर चालू खाता खुलवाकर करीब 2.5 करोड रूपये फर्जीवाड़ा करने से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा गठित टीम ने रविवार को नामजद आरोपी मनीष सिंह, विकास नगर, जगजीवन नगर, चमेली टावर के पीछे को सरायढेला थाना के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में प्रियांशु कुमार सिंह को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
9 जुलाई 25 को घटित इस फर्जीवाड़ा के बाद साइबर थाना में विकास प्रसाद पु०अ०नि० साईबर थाना, धनबाद के जाँच प्रतिवेदन के आधार पर अमन कुमार सिंह, सा०-कतरास, नैतिक कुमार, सा०-गोधर, अमन जयसवाल, सा०-कबरीस्तान रोड, धनबाद, प्रियांस कुमार सिंह, सा०- गाँधीरोड, धनबाद, मनीष कुमार सिंह, सा०-जगजीवन नगर, थाना- सरायढेला, जिला-धनबाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी।  सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापामारी दल में संजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, साईबर, धनबाद , पु०नि० विश्वजीत ठाकुर साईबर थाना, धनबाद, पु0नि0 विष्णु कुमार गोस्वामी साईबर थाना, धनबाद,   स०अ० नि० इफ्तेखार अहमद, साईबर थाना, धनबाद, आरक्षी 1250 दीपक कुमार शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top