देवरी में सवर्ण समाज एकता मंच की बैठक, यूजीसी कानून के विरोध पर मंथन

Advertisements

देवरी में सवर्ण समाज एकता मंच की बैठक, यूजीसी कानून के विरोध पर मंथन

डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : सवर्ण समाज एकता मंच की एक बैठक कैलाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से यूजीसी जैसे कानून के विरोध को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इस मामले में न्यायालय द्वारा की गई पहल पर न्यायालय के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश की एकता और अखंडता को बचाने की सबसे अधिक जरूरत है। इस तरह के कानून लाने से देश की एकता और अखंडता पर खतरा पैदा हो सकता है, जिससे हम सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को एक साथ संगठित होकर आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण तरीके से देश के विकास में सहयोग करना चाहिए, तभी देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

बैठक में सवर्ण समाज के भीतर फैल रही नशाखोरी, फिजूलखर्ची जैसी कुप्रथाओं पर भी लगाम लगाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रत्येक दो महीने में एक बार नियमित बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का मंच संचालन बिनोद सिंह ने किया।

मौके पर ब्रह्मर्षि समाज के प्रखंड अध्यक्ष बम शंकर शर्मा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, प्रमुख पति अजय राय, फाल्गुनी राय, अविनाश चंद्र राय, विनय कुमार राय, बिनोद राय, सत्यनारायण चौधरी, प्रदीप राय, सच्चिदानंद तिवारी, चंदन सिंह, रंजित माहथा, व्यास राय सहित कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top