देवरी में रामचरितमानस नवाह महारायण यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा

Advertisements

देवरी में रामचरितमानस नवाह महारायण यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा

डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : गंधीया गांव के हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय रामचरितमानस नवाह महारायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

जिला परिषद सदस्य विमल कुमार सिंह, प्रमुख पति अजय राय, मुखिया शांति किस्कू, रामनिरंजन शर्मा, जजमान सत्यनारायण चौधरी, रंजू देवी, पुजारी रामदेव हजारा, श्यामा देवी आदि के संयुक्त नेतृत्व में कुमारी कन्याओं एवं सुहागिन महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।

शोभा यात्रा स्थानीय विभिन्न मंदिरों की परिक्रमा करते हुए गांव के समीप स्थित नदी तक पहुंची, जहां यज्ञाचार्य सुदामा प्रसाद मिश्रा एवं उनके सहयोगी रंजित मिश्रा, दिवाकर मिश्रा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर कलश में जलाभिषेक किया गया। इसके बाद कलश को पुनः यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया तथा भव्य भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में झामुमो नेता अनिल चौधरी, मनीष चौधरी, पिंटू हजारा, अंग्रेज शर्मा, जीवन कुमार सिंह, द्वारिका हाजरा, मनोज हजारा, विष्णुदेव हाजरा, दिलखुश कुमार, राजू हजारा, लाटो हाजरा, कमलेश शर्मा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top