देवरी में धूमधाम से मनाई गई संत रैदास जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Advertisements

देवरी में धूमधाम से मनाई गई संत रैदास जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : देवरी प्रखंड स्थित असको, चितरोकुरहा, रानीडीह सहित विभिन्न स्थानों पर रविवार को संत रैदास जयंती श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रानीडीह अंबेडकर क्लब की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर राजेश ने की, जबकि मंच संचालन श्याम दास ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामपुर, रानीडीह, हरला, जोगनियाटांड़, गरडीह सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान संत रैदास जी के विचारों, समाज सुधार में उनके योगदान और समतामूलक समाज की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं असको में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य विनय कुमार शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल चौधरी, धोकल दास, पूर्व जिला परिषद गीता हाजरा, अजय सिंह, अशोक राय, सच्चिदानंद तिवारी, सुखदेव हजारा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने संत रैदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यहां मंच संचालन बालेश्वर रविदास ने किया।

मौके पर रवि शंकर दास, मुख्य पुजारी लाल बाबा, प्रभु दास, पूर्व मुखिया जानकी रविदास, पंचायत समिति पति शनिदेव दास, रामदेव दास, अशोक दास, गणपति दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सवपूर्ण माहौल बना रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top