देवघर में श्रावणी मेला का समापन, बैद्यनाथ धाम में स्पर्श पूजा की शुरुआत
डीजे न्यूज, देवघर : बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में एक माह तक चलने वाले राजकीय श्रावणी मेला के अंतिम दिन मेला के सफलता पूर्वक समापन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीना अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा की गयी, जिसके पश्चात अर्घा हटाया गया।
इसके अलावा अर्घा हटने के बाद उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी को पूरे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा कराई, जिसके बाद उपायुक्त ने मेला के सफल व बेहतर तरीके से संपन्न होने के लिए बाबा काे नमन कर आभार जताया। साथ ही पूजा के बाद माँ तारा मंदिर से उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ जिला स्तर के सभी अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।