देवघर में मंत्री हफीजुल हसन व जनप्रतिनिधियों ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Advertisements

देवघर में मंत्री हफीजुल हसन व जनप्रतिनिधियों ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, देवघर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आज नगर निगम कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शत–शत नमन किया।

इस अवसर पर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सोलोमन, उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और धरती आबा के आदर्शों एवं संघर्ष को नमन किया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सिटी मैनेजर सहित नगर निगम के कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत, झारखंड आंदोलन की भावना और राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top