देवघर : आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर जिला कंट्रोल रूम गठित, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

Advertisements

देवघर : आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर जिला कंट्रोल रूम गठित, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

डीजे न्यूज, देवघर : नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 के दौरान जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नपा) सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

यह जिला नियंत्रण कक्ष जनशिकायत कार्यालय, देवघर में संचालित किया जा रहा है, जो जिला कंट्रोल रूम के समीप स्थित है। यह कोषांग 24×7 कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री ओम प्रियदर्शी गुप्ता, कार्यपालक दण्डाधिकारी, देवघर को नामित किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9334279450 है।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 से संबंधित शिकायत अथवा किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक दूरभाष संख्या 06432-291295, 06432-291296, 06432-291297, 06432-291298 एवं मोबाइल नंबर 8987611110 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग झारखण्ड, राँची द्वारा राज्य स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसके लिए दूरभाष संख्या 8987791131 एवं 8987791132 जारी की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top