देवभूमि झारखंड न्यूज का असर: दुर्गापूजा के पहले मिलेगा वैकल्पिक मार्ग, प्रकाश की व्यवस्था, सड़क की मरम्मती पर बनी सहमति

Advertisements

देवभूमि झारखंड न्यूज का असर:

दुर्गापूजा के पहले मिलेगा वैकल्पिक मार्ग,

प्रकाश की व्यवस्था, सड़क की मरम्मती पर बनी सहमति
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): झरिया- बलियापुर मुख्य मार्ग के सवाल पर शनिवार को नॉर्थ तिसरा परियोजना पदाधिकारी के साथ सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा की वार्ता हुई। वार्ता में दुर्गा पूजा के पहले वैकल्पिक मार्ग देने, सड़क के दोनों तरफ लाइट लगाने, जिस स्थान पर सड़क खराब हुई है पीडब्लूडी अधिकारी से वार्ता कर उसको फिर से बनाने तब तक उस तरफ खनन कार्य नहीं करने, गड्ढों की भराई करने पर सहमती बनी। मालूम हो कि 4 अगस्त को झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग में मोहरीबांध लालटेनगंज के समीप की जमीन धंस ग ई थी।  जान जोखिम में डालकर लोग इस रास्ते आवागमन कर रहे थे। देवभूमि झारखंड न्यूज़ के माध्यम से इस सड़क की समस्या को उठाया गया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए मोर्चा के लोगों ने परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप को चेतावनी दिया की दुर्गा पूजा के पहले यदि वैकल्पिक सड़क नहीं बना तो मजबूरन जनता सड़क पर उतरेगी। वार्ता में परियोजना पदाधिकारी ने मोर्चा के नेताओं को स्पष्ट किया कि जो वादा किए हैं उस पर खड़ा उतरेंगे। लगभग 90% काम हो गया है केवल तीन घरों को हटाना है। इसके लिए रविवार को घनुडीह पुलिस और मोर्चा के नेता प्रबंधन के साथ वहां पर जाकर वस्तुस्थिति को देखेंगे। वार्ता में युदेश्वर सिंह, तुलसी रवानी, प्रभाष सिंह, अधिवक्ता एस एस विश्वकर्मा, कन्हाई सिंह , हराधन मोदक, राधेश्याम वाल्मीकि, रितेश निषाद, राजेंद्र पासवान, त्रिपुरारी सिंह, दीपक चौहान, सपन पासवान, रोहन भुइयां आदि थे।
इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप ने बताया कि दुर्गा पूजा के पहले वैकल्पिक मार्ग तैयार हो जाएगा रविवार को मोर्चा के साथ हम लोग वहां जाकर निरीक्षण करेंगे। पुलिस को भी बुलाया गया है। तीन घर बाधक है। उसे हटाया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top