



देव पहाड़ी मठ में रामलीला व रुद्र महायज्ञ का भव्य समापन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : देव पहाड़ी मठ में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित रामलीला कार्यक्रम का समापन बीते रविवार रात्रि में मेघनाथ बध, कुंभकर्ण बध, रावण बध तथा राम राज्याभिषेक के मंचन के साथ किया गया। इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ का एक हजार आठ कलश के जल से जलाभिषेक कर विधिवत मंत्रोच्चारण एवं डोल बजा कर विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
वहीं चल रहे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन सोमवार को भव्य भंडारे के साथ किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मठाधीश गौरवानंद जी महाराज, पंकज राय, वकील साव, सच्चिदानंद राय, पंकज राय, उदय राय, सुनील राय, अशोक पांडेय, सहदेव प्रसाद शर्मा, अजय राय, उदय राय, सुनील राय, बीरेंद्र तिवारी, नवीन तिवारी, वकील साव सहित आसपास के गांवों के लोगों का स्थानीय योगदान रहने की बात कही गई।
इधर महादेव पहाड़ी में भी पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिव पुराण कथा का समापन भव्य भंडारे के साथ किया गया। मौके पर महेंद्र गिरी, गौतम गुरु, श्रीराम गिरी सहित कई लोग मौजूद थे।




