देव पहाड़ी मठ में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह रामलीला, भक्तिमय माहौल डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : देव पहाड़ी मठ में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह रामलीला कार्यक्रम से आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। बीते शुक्रवार रात्रि में सीता हरण, शबरी मिलन, बाली बध आदि प्रसंगों सहित भव्य एवं आकर्षक रामलीला का मंचन किया गया, जिसका आनंद श्रद्धालुओं ने देर रात तक लिया। शनिवार को काशी से आए यज्ञाचार्य अमितोष द्विवेदी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। मठाधीश गौरानंद जी महाराज ने बताया कि यह कार्यक्रम शिवरात्रि तक चलेगा, जिसमें रुद्र महायज्ञ के साथ भव्य रामलीला का मंचन प्रतिदिन किया जा रहा है। यज्ञ के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिमन्यु तिवारी, सुरंजन सिंह, बसंत तिवारी, प्रमुख पति अजय राय, पंकज राय, वकील साव, सच्चिदानंद राय, पंकज राय, विनय कुमार शर्मा, सहदेव प्रसाद शर्मा, अजय राय, उदय राय, सुनील राय, विजयनंदन तिवारी सहित कई लोगों का योगदान मिल रहा है। इधर महादेव पहाड़ी में भी पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिव पुराण कथा का आयोजन चल रहा है, जिसका समापन शिवरात्रि के दिन भंडारे के साथ किया जाएगा।

Advertisements

देव पहाड़ी मठ में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह रामलीला, भक्तिमय माहौल

डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : देव पहाड़ी मठ में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह रामलीला कार्यक्रम से आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

बीते शुक्रवार रात्रि में सीता हरण, शबरी मिलन, बाली बध आदि प्रसंगों सहित भव्य एवं आकर्षक रामलीला का मंचन किया गया, जिसका आनंद श्रद्धालुओं ने देर रात तक लिया।

शनिवार को काशी से आए यज्ञाचार्य अमितोष द्विवेदी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की।

मठाधीश गौरानंद जी महाराज ने बताया कि यह कार्यक्रम शिवरात्रि तक चलेगा, जिसमें रुद्र महायज्ञ के साथ भव्य रामलीला का मंचन प्रतिदिन किया जा रहा है। यज्ञ के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिमन्यु तिवारी, सुरंजन सिंह, बसंत तिवारी, प्रमुख पति अजय राय, पंकज राय, वकील साव, सच्चिदानंद राय, पंकज राय, विनय कुमार शर्मा, सहदेव प्रसाद शर्मा, अजय राय, उदय राय, सुनील राय, विजयनंदन तिवारी सहित कई लोगों का योगदान मिल रहा है।

इधर महादेव पहाड़ी में भी पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिव पुराण कथा का आयोजन चल रहा है, जिसका समापन शिवरात्रि के दिन भंडारे के साथ किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top