




देशव्यापी हड़ताल : माले ने सिंदरी में किया चक्का जाम, दो घंटे तक ठप रहा गौशाला मोड़
मजदूर, किसान, कर्मचारी हितों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कार्यकर्ता
डीजे न्यूज, सिंदरी(धनबाद) : देशव्यापी आम हड़ताल के तहत भाकपा माले (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने आज सिन्दरी के गौशाला मोड़ पर चक्का जाम कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। माले कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की मजदूर, कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दो घंटे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और “भाकपा माले जिंदाबाद” के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हड़ताल उनके हक और अधिकार की लड़ाई है। वे केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि मजदूर, किसान, कर्मचारी, आम जनता के जीवन से जुड़े मुद्दों पर ठोस निर्णय ले। प्रमुख मांगों में चार श्रम कोड को रद्द करने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा, मनरेगा में 200 दिन काम व ₹800 प्रतिदिन की मजदूरी तय करने, गरीबों के लिए आवास और स्थायी रोजगार की गारंटी शामिल है।
इस आंदोलन में बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं में राज्य कमेटी सदस्य सुरेश प्रसाद, जिला कमेटी सदस्य राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, जीतू सिंह, छोटन चटर्जी, सहदेव सिंह, अमर सिंह, वीरिंची महतो, सुशील दुबे, प्रकाश महतो, शुभम सिंह, मुन्ना मुखिया, राजू पांडे, बबलू महतो, दीपक महतो, गोपाल महतो, राजेश मुखर्जी, मुखिया भानू रजक, मधु दास, ध्रुव दास, अनिल सिंह, पूरन सिंह, दशरथ ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, राजा बाउरी, विजय राम, अमित चौधरी, विपुल वाल्मीकि, अमर बाउरी, अमित सिंह, टिंकू यादव, मिथुन ढिवर, निमाय दे, राहुल सिंह, मिथुन मंडल आदि शामिल थे।
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मजदूरों और गरीबों की मांगें नहीं मानी जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हड़ताल पूरी तरह शांतिपूर्ण रही, लेकिन इसका जनजीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा।
