



देशव्यापी हड़ताल को संयुक्त मोर्चा ने बताया सफल

डीजे न्यूज, धनबाद: चार लेबर कोड के खिलाफ आहुत देशव्यापी हड़ताल को संयुक्त मोर्चा नेताओं ने सफल बताया। मोर्चा नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड सहित संपूर्ण कोल इंडिया लिमिटेड के कोयला मजदूरों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि आज का एकदिवसीय राष्ट्र व्यापी औद्योगिक हड़ताल उनकी चट्टानी एकता के कारण पूरी तरह सफल रहा।
भाजपा समर्थित बीएमएस के नेताओं ने सत्ता के बल पर भारी संख्या में सीआईएसएफ की प्रतिनियुक्ति कराई। सीआईएसएफ के माध्यम से मजदूर परिवार को आतंकित करने का काम किया ।हड़ताल को विफल करने का उनका हर प्रयास असफल रहा। हमें इस बात की खुशी है कि बीएमएस के नेताओं ने मजदूरों की भावना के विपरीत काम करके इस हड़ताल को विफल करने का काम किया परंतु उनके समर्थित मजदूरो ने भी इस हड़ताल को सफल बनाने में संयुक्त मोर्चा का मदद किया। हम उन मजदूरों के प्रति आभार प्रकट करते हैं।
कहा है कि देश के 12 करोड़ मनरेगा कामगार ने इस लड़ाई में शिरकत किया। लगभग 40 करोड़ संगठित और असंगठित मजदूरों ने भाग लेकर भाजपा सरकार के क्रॉनिक केपीटलाइज्म नीति के तहत पूंजीपति समर्थक नीति का विरोध किया ।
रेलवे को छोड़कर देश के सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के मजदूरों ने इस हड़ताल में जोर-शोर से भाग लिया।
एलआईसी ,बैंक के कामगारों ने पूरे देश में अगली पंक्ति में रहकर हड़ताल को सफल बनाने में शिरकत किया ।इस हड़ताल से मजदूर संगठनों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर चार लेबर कोड माध्यम से ले जा रहे अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक लेबर कोड का जबरदस्त शांतिपूर्ण विरोध पूरे देश में मजदूरों ने किया है।
हमारी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक भाजपा सरकार 4 लेबर कोड को वापस नहीं ले लेती है और हमारे महत्वपूर्ण मांग पत्र पर सम्मानजनक समझौता नही करती है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वालों में संयुक्त मोर्चा के संयोजक ए के झा महामंत्री राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, बृजेंद्र प्रसाद सिंह सीनियर एडवोकेट, अनुपमा सिंह कार्यकारी अध्यक्षा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, मानस चटर्जी, हरि प्रसाद पप्पू ,अर्जुन सिंह एडवोकेट, एस एस डे, मनीष सिंह , रंजय सिंह, छोटू सिंह पार्षद, अभिषेक कुमार सिंह, आर के पाठक, आर के तिवारी ,सुरेंद्र सिंह, नंदू गोप ,भवानी बंदोपाध्याय शामिल हैं।




