
देश की शांति व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव को बर्बाद करने में लगे हैं आतंकी : रवींद्र राय
पहलगाम आतंकी हमले पर भाजपा का कड़ा प्रहार
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में पूर्व सांसद और भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले में हिंदुओं की हत्या को उन्होंने शर्मनाक बताया और कहा कि आतंकी देश की शांति व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव को बर्बाद करने में लगे हैं।
रवींद्र राय ने सेक्युलर राजनीतिक पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ये राजनीतिक दल अपने कर्तव्यों को भूलकर सिर्फ एक समुदाय विशेष के प्रतिनिधि बनकर रह गए हैं। उन्होंने हेमंत सरकार के मुस्लिम मंत्री के बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने सड़क पर उतरकर मारने-काटने की बात कही थी।
झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों की बढ़ती संख्या पर चिंता
भाजपा नेता ने चिंता जताई कि झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या बढ़ रही है, जो राज्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश का हर व्यक्ति इस समय गुस्से में है और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस दौरान भाजपा नेता कामेश्वर पासवान, महेंद्र वर्मा, प्रकाश दास, संजीत सिंह पप्पू, चिंतामणि वर्मा भी मौजूद थे।