डीवीसी क्लब की खिताबी जीत

Advertisements

डीवीसी क्लब की खिताबी जीत

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): चालधोवा में जेएमसी क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में  शनिवार को डीवीसी क्लब सालविशाल ने सूरज टेलकॉम क्लब आमाघाटा को पराजित कर खिताब जीत लिया। दोनों ही टीमों ने उत्साहवर्धक प्रदर्शन किया। अंतिम क्षण में डीवीसी क्लब ने टेलीकॉम क्लब को एक गोल दाग कर बढ़त बना ली और अंतिम क्षण तक इसे बरकरार रखा।
पूर्व विधायक आनंद महतो ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
मौके पर पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, सोनाराम मुर्मू, मलिंद हांसदा, नुनु लाल हेंब्रम, सुधीर मुर्मू, सुभाष मुर्मू, नवीन मुर्मू, शिवलाल मुर्मू, नारायण मुर्मू, कालेश्वर मुर्मू आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top