डीसीसीसी येलो की खिताबी जीत,  डीसीसीसी पिंक को हराया

Advertisements

डीसीसीसी येलो की खिताबी जीत,  डीसीसीसी पिंक को हराया

डीजे न्यूज, धनबाद: दिव्यांशु के शानदार अर्ध शतक की बदौलत डीसीसीसी येलो ने डीसीसीसी पिंक को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
सीसीडबलूओ  मैदान में खेले गए फाइनल मैच में डीसीसीसी पिंक ने पहले खेलते हुए 152 बनाए। चंदन शर्मा ने 56 एवं सौविक ने पंद्रह रन बनाए। येलो की ओर से मोहित राय ने 30 रन  देकर 4 एवं दिव्यांशु ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में येलो  की टीम ने 9 विकेट पर 156 में बनाकर मैच जीत लिया। दिव्यांशु ने सात चौके की मदद से 72 रन बनाए जबकि मोहित शर्मा ने 24 एवं समर प्रताप सिंह ने 14 रन बनाए। पिंक की ओर से चंदन शर्मा ने दो तथा सौरव कुमार, माधव चंद्र, राजा एवं सौविक भट्टाचार्य ने एक- एक विकेट लिए।
समापन समारोह में सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने दोनों टीम के कप्तान को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर महादेव सिंह व पंकज पांडे आदि भी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top