Advertisements




डीसीसीसी पिंक ने येलो को 84 रनों से हराया
डीजे न्यूज, धनबाद: सीसीडबलूओ मैदान में चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट लीग में सोमवार को डीसीसीसी पिंक ने डीसीसीसी येलो को 84 रन से हरा दिया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीसीसी पिंक की टीम ने 28.5 ओवर में 177 रन बनाए। इसमें सौविक भट्टाचार्य ने 12 चौके की मदद से शानदार 68 ,अनुराग पराशर ने 34 एवं राजा कुमार ने 15 रन बनाए।
येलो की ओर से मोहित राय एवं सहदेव ने तीन-तीन तथा तेजन सिंह एवं यशदीप ने एक – एक विकेट लिया । जवाब में येलो की टीम 15 , 5 ओवर में केवल 93 बना ही सकी। दिव्यांशु ने 24 एवं आदर्श ने 14 रनों का योगदान किया। पिंक की ओर से सौरव ने चार, चंदन शर्मा ने तीन तथा राजा कुमार ने दो विकेट लिए।


